DRDO क्या है? what is DRDO ? जानिए DRDO के बारे में पूरी जानकारी हिन्दी में |
DRDO (डीआरडीओ) का full form: Defence Research & Development Organization (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) क्या आप जानते हैं DRDO का पूरा नाम क्या है और DRDO क्या है ? तो आपको बता दें की किसी भी देश की मजबूती और शक्ति का आंकलन इस बात से लगाया जा सकता है कि उस देश की सैन्य और विज्ञान शक्ति कितनी कमजोर अथवा मजबूत है | देश तब और भी ज्यादा सुरक्शित हो जाता है जब सैन्य शक्ति और विज्ञान शक्ति परस्पर सहयोगी आधार निर्मित करें| हमारे देश में इस परस्पर सहयोगी आधार का निर्माण DRDO नामक संस्था के द्वारा किया जाता है| DRDO क्या है ? DRDO यानि "Defence Research & Development Organization" एक भारतीय संगठन है| भारत की Defence Power को मजबूत बनाने में भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन का सबसे बड़ा योगदान है| DRDO भारत की रक्षा शक्ति से संबन्धित रिसर्च करती है और देश के रक्षा तंत्र को मजबूत बनाती है| यह संस्था विश्व स्टार के हथियार, प्रणालियों और उपकरणों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर नए भारत का एक चेहरा है | DRDO की स्थापना 10 प्रतिष्ठानों और अन्य प्रयोगशालाओं के...